तालाब,कुआं में चलाया गया विशेष अभियान भागीदारी के साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग !

  उमरिया
  Neemuch Hulchal
  31 Mar 25 05:20 PM
नौरोजाबाद - वार्ड नंबर 15 छपरा तालाब में चलाया गया विशेष अभियान शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में स्थित जल स्रोतों, नदी, तालाबों, कुआ, बावड़ी तथा अन्य जल स्रोतों का अविरल बनाए जाने हेतु जलीय संरचनाओं के संरक्षण एवं पुनजीवन का कार्य किया जाना आवश्यक है उक्त उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा दिनांक 30 मार्च से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए हैं।आज दिनांक 30 मार्च 2025 को उक्त अभियान का शुभारंभ नगर परिषद नरोजाबाद के वार्ड क्रमांक 15 छपरा तालाब से किया गया। उक्त तालाब में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत जलीय संरचनाओं के उन्नयन कार्य हेतु किया जा रहा है उक्त अभियान जन भागीदारी के साथ जनप्रतिनिधियों के सहयोग से छपरा तालाब में विशेष अभियान चलाया गया, उक्त अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री किशन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में चलाया गया,जिसमें वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि, वार्ड वासी एवं कर्मचारी गढ़ उपस्थित रहे।