मंदसौर जिले के बूढा और मल्हारगढ में कांगेस नेताओ पर हुई कार्रवाही से नीमच जिले के जावद तहसील कांग्रेस में आक्रोश, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, राज्यपाल के नाम सोंपा ज्ञापन।

  जावद
  Neemuch Hulchal
  20 May 25 02:04 PM
जावद। बूढ़ा व मल्हारगढ़ में पुलिस संरक्षण में कांग्रेस पदाधिकारी ईश्वर पाटीदार व अन्य साथियों के साथ भाजपाइयों द्वारा सत्ता में मद में जो जानलेवा हमला मारपीट की व पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर भाजपाइयों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज न करना यह लोकतंत्र व विपक्ष को खत्म करने का प्रयोग है। जावद ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी जावद को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा विपक्ष को विरोध करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र को जीवित रखता हैं। भाजपाई सत्ता के मद में मंत्रियों के संरक्षण में दादा गिरी व हिंसा पर उतारू हो रहे है। बूढ़ा मल्हारगढ़ में भाजपाइयों का आचरण गंभीर आपराधिक है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारपीट कर डराने धमकाने का निंदनीय प्रयास है। पुलिस द्वारा कांग्रेस जनों की सुरक्षा न करना व घटना के आपराधिक प्रकरण दर्ज न हमलावर भाजपाइयों की मदद करने जैसा ही है। अंचल में सर्वत्र भाजपाइयों के भ्रष्ट कार्यों में प्रशासनिक अधिकारी खुल कर मदद कर रहे है। शिकायतों पर कोई कार्यवाहियों नहीं हो रही है। बड़े पैमाने पर भागीदारी में लुट का कारोबार चल रहा है। कांग्रेस जनों ने विजय शाह व जगदीश देवड़ा व अन्य भाजपाई नेताओं द्वारा मोदी जी के गुणगान की आड़ में हमारी सेना व सैन्य अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयानों की निंदा की है। भाजपा नेता सत्ता के मद में सठिया गए है। मन गढ़ने बयान बाजी कर सेना की अभूतपूर्व कार्यवाही को यथोचित सम्मान देने की बजाय हल्की स्वार्थ पूर्ण राजनीति कर रहे है। जावद क्षेत्र में कांग्रेस जन जनता की लड़ाई लड़ रहे है। भाजपा प्रशासन अधिकारी की मनमानी सर्वोच्च शिखर पर है। कांग्रेस जन राजनीतिक बदले की भावना से की गई कोई कार्यवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञापन में तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन के समय प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़, ब्लाक कांग्रेस जावद अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, झगड़ी शर्मा, संजय जोशी, महेश चौधरी, अमृत यादव, जगदीश कुमावत, नन्दकिशोर धाकड़, ललित बातकया, सतीश नागला, मंडलम अध्यक्ष राजेश राठौर, सेक्टर अध्यक्ष पवन संघवी, नगर अध्यक्ष शौकिन बोहरा, कमलेश पंचोली, पूरण चंदेल, पार्षद फजल अहमद, पार्षद राधेश्याम दमामी, जगदीश राठौर, दिनेश वेद्य, मोहन बडोला, मोहन पाटीदार, गोरीलाल धाकड़, गुलाम यजदानी, नीलेश रावल, सुभाष पेंटर, रमेश ग्वाला, राजू एरन, सुधीर सेन, भूपेंद्र शर्मा और गुणवंत राठौर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।