सावन सोमवार पर निकली भुतेश्वर महादेव की तीसरी सवारी, ढोल की थाप पर लेजिम बजा खुब झुमे भक्त, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महादेव के भोग लगा किया प्रसाद वितरण।

  सिंगोली
  Neemuch Hulchal
  29 Jul 25 10:14 AM
सिंगोली:- सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान भूतेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई। इसकी शुरुआत शिव मंदिर से हुई। इसके बाद बाबा भुतेश्वर नाथ की सवारी ढोल-ढमाकों के साथ विभिन्ना मार्गों से होती हुई बापु बाजार कबुतर खाना पहुची जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महादेव कि पुजा अर्चना कर प्रसाद का भोग लगा भक्तों को केलो का प्रसाद वितरण किया सवारी में भक्त बोल बम ,हर हर महादेव के गगन भेदी नारो के साथ लेजिम बजाते चल रहे थे महादेव की सवारी ब्राह्मणी नदी के तट स्थित बोहरा घाट मंदिर पहुंची। शाही सवारी के जरिए भगवान भूतेश्वर महादेव ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल धर्मप्रेमी नगरवासी महिला ,पुरुष, बच्चे भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का कई स्थानों पर श्रृध्दालुओ द्वारा पुजा अर्चना कि गई। बोहरा घाट पर भोलेनाथ की महाआरती की गई। इसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। घाट पर नदी के जलभराव के चलते पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही! कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शाही सवारी में फल वितरण अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश शर्मा, शंभू लाल छिपा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बनवारी जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ,पार्षद राजेश भंडारी, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण बिश्नोई, मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पूर्व जिला युवा कांग्रेस महासचिव राजकुमार छिपा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल धाकड़, गोटू ,धीरज जैन, राजकुमार खटीक ,ओमप्रकाश बलाई ,शांतिलाल प्रजापत ,प्रियांशु अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता भक्त उपस्थित थे।