logo

ग्राम उचेहरा में गांव चलो अभियान कार्यक्रम संपन्न

Neemuchhulchal ✍️✍️ (रिपोर्टर.हुकुम सिंह) उमरिया जिले के नौरोजाबाद_गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल नौरोजाबाद अन्तर्गत बूथ क्रमांक 206 उचेहरा में कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा मध्यप्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष सिंह की मुख्य अतिथि में कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें सैकड़ों ग्रामवासी सम्मिलित हुए कार्यक्रम प्रभारी द्वारा भाजपा प्रदेश सरकार एवम केन्द्र में मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की वृस्तित जानकारी दी गई । और आने वाले 2024लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को अच्छे मतों से भाजपा सरकार बनाने की अपील की। अयोध्या में श्री राम मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के बारे में भाजपा का अपना नारा था कि श्री राम मंदिर बनाएंगे जिसको देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 श्री राम मंदिर की नीव रखी और भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हुआ जिसकी प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई पूरा देश श्रीराम मय हो गया। सोसल मीडिया बांधवगढ़ प्रभारी पुहुप सिंह राजपूत द्वारा Motivational को नमो एप डाउनलोड करवाया गया एवम अंतिम में कार्यक्रम प्रभारी द्वारा दिवाल में कमल निशान दिवाल लेखन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, उचेहरा सरपंच राजकुमार सिंह,मंडल नौरोजाबाद महामंत्री विनोद सिंह वरिष्ट भाजपा नेता, बाबूलाल साहू, फुल्लन रजक, मंडल मंत्री कांशीराम सिंह, नरेंद्र सिंह, रामनाथ पंडा धर्मपाल सिंह, केशलाल बैगा, कत्तू बैगा, दद्दी बैगा, धनीराम साहू सहित सैंकड़ों भाजपा, ग्रामवासी सम्मिलित हुए

Top