उमरिया - (हुकम सिंह)नौरोजाबाद जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियों के लिए गृह प्रवेश एवं हितलाभ (स्वीकृत प्रमाण पत्र) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद ज्ञान सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, उपाध्यक्ष नईम उल्ला बेग सहित सभी पार्षद गण एवं एल्डरमैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह पूरा भव्य कार्यक्रम मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) शिव प्रसाद धुर्वे के कुशल नेतृत्व में अत्यंत सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के तहत नए पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही, जिन हितग्राहियों के पक्के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, उन्हें पूरे आदर और विधि-विधान के साथ उनके नए मकानों में गृह प्रवेश कराया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद ज्ञान सिंह, परिषद के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा हितग्राहियों को "मेरा घर, मेरा सम्मान" के अंतर्गत उनके नए घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अपना पक्का घर और स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरों पर साफ खुशी झलक रही थी। अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने कहा की हमारी सरकार गरीबो के सपनो को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है जिसका उदाहरण प्रधान प्रधानमंत्री आवास योजना है जिसके तहत आज मेरे द्वारा आठ हितग्राहियों को उनके सपने के घर मे प्रवेश कराया गया है उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उनकी टीम को बधाई दी गईं, उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह,रजनीश शुक्ला,कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आकाश यादव सहित सभी पात्र हितग्राही मौजूद रहे।