उमरिया - (हुकुम सिंह) महाराणा क्षत्रिय महासभा जिला उमरिया द्वारा 17 जून को आयोजित होने वाले महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम होगा। 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के जन्म जयंती समारोह के संदर्भ मे शक्तिपीठ मां ज्वाला धाम उचेहरा से भव्य शौर्यत्रा उमरिया की ओर निकलेगी। और उमरिया से नरोजाबाद होते हुए, जलहली धाम महाराणा प्रताप प्रांगण (सेहरा टोला) जरहा पहुंचेगी। जहां मंची कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री नागर सिंह चौहान जी का आगमन होगा। अति विशिष्ट अतिथि श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमंत विक्रमादित्य सिंह जूदेव जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षिका रानी साहिबा श्रीमती जया सिंह जूदेव जी करेंगी। शौर्यत्रा मां ज्वाला धाम उचेहरा से प्रारंभ सुबह 8:00 बजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का पूजन एवं अन्य कार्यक्रम जलहली धाम (सेहरा टोला) में समय दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। जिसमें आप सपारिवार इष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित है