logo

इस भीषण गर्मी में जीरन नगर परिषद की घोर लापरवाही, जीरन बस स्टेंड पर पीने के पानी की नही है कोई व्यवस्था, यात्री हो रहै परेशान।

नीमच/जीरन। गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। उत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गर्मी का पारा इस समय 40 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी से बचना लोगों के लिए बेहद ज़रुरी है। क्योंकि ये जानलेवा साबित हो सकती है। बढ़ते तापमान के साथ ही कई राज्यों में लू भी चलने लगी है। वहीं हिल स्टेशन पर भी गर्मी वजह से लोग परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला बदला दिख रहा है। कहीं पर पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है तो कहीं पर बारिश की दस्तर ने मौसम को सुहाना कर दिया है। लेकिन ज्यादातार इलाकों में गर्मी के वजह से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया है। जिसके बाद मौसम विभाग इन इलाकों में अगले दो दिनों में लू चलने के हालात की चेतावनी दी है। वही अगर हम बात करे नीमच जिले की जीरन तहसील की तो जीरन के पुराने बस स्टैंड पर पीने के पानी की कोई प्याऊ है नही होने के कारण और एक नाम मात्र का फ्रिज लगा हुआ है उसमें भी पानी नहीं है जिससे यहां पर रुकने वाली बसों के यात्री पानी के लिए फ्रिज के पास जाकर प्यासे लौट रहे हैं और नहीं ठंडा पानी मिल रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण पीने के पानी की बस स्टैंड पर रुकने वाले यात्रियों को ठंडा जल नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत परिषद के जिम्मेदार कर्मचारी बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं तो और जगह क्या हाल हो रहे होंगे इस बात का अंदाजा यही लगाया जा सकता है। संबंधित अधिकारी इस और ध्यान आकर्षित कर फ्रिज में पानी सुचारु रूप से चालू करवाऐ ताकि यात्रियों को ठंडा पानी मिल सके। और इस भीषण गर्मी में लोगो को राहत मिल सके।

Top