logo

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई में नगर इकाईयों में अध्यक्ष नियुक्त, अजय जोशी रामपुरा, राजेन्द्र भट्ट कुकडेश्वर, दिलीप बोराना मनासा, अनिल लक्ष्कार सरवानियां महाराज, दिपेश जोशी जावद, उमेन्द्र जोशी डिकेन, प्रदीप तिवारी रतनगढ़, राकेश पुरोहित नयागांव को मिला दायित्व।

प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने नगर परिषद क्षेत्र में नगर इकाई अध्यक्षो कि नियुक्ति की हे। इसमें अजय विश्वास जोशी रामपुरा, राजेन्द्र भट्ट कुकडेश्वर, दिलीप बोराना मनासा, दिपेश जोशी जावद, उमेन्द्र जोशी डिकेन,अनिल लक्षकार सरवानियां महाराज, प्रदीप तिवारी रतनगढ़, राकेश पुरोहित नयागांव को अपनी अपनी नगर परिषद में नगर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सभी नव नियुक्त नगर अध्यक्षो को जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी जिला महासचिव अविनाश जाजपुरा ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन में सक्रियता के साथ काम करने की बात कही।

Top