सिंगोली:- गुरुवार रात्री जागरण के बाद शुक्रवार को नगर के वार्ड 10 स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। शीतला माता की पूजा अर्चना कर ठंडे व बासी भोजन का भोग लगाया गया। मंदिर में शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही बड़ी संख्या मे महिलाए पूजा की थाली लिए मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची। ज्ञात रहे कि नगर में शीतला माता का मात्र एक ही मंदिर होने से महिलाओं की भारी भीड़ रही। मंदिर प्रागण सुबह से ही महिलाओं से भरा हुआ था। महिलाएं पूजा के लिए सुबह चार बजे से लेकर दोपहार तक महिलाओं द्वारा माता की पूजा अर्चना की गई। शीतला सप्तमी के पर्व को परम्परानुसार शीतला सप्तमी के एक दिन पूर्व बनाए गए भोजन व पकवानों को पूजा की थाली मे सजाकर महिलाए मंदिर एवं होलीका दहन स्थल पर जाकर पूजा अर्चना करती हैं व ठंडे, बासी पकवान का भोग शितला माता को लगाया जाता है। वहीं महिलाए हाथ मे हल्दी कुमकुम लेकर मंदिर की दीवारों पर छापे स्वास्तिक बनाती हैं। जिससें मंदिर की सभी दीवार स्वास्तिक छापों से भर जाती है। इसी तरह महिलाओं नें गो माता की विशेष पूजा अर्चना कर गोमाता को भी ठंडे व बासी पकवान का भोग लगाया। मंदिर पर पुजा अर्चना दौरान सूरक्षा हेतु सुबह से ही पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा |