नीमच। सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया व्यास में शनिवार सुबह करंट लगने से 24 वर्षीय युवक अर्जुन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अर्जुन सुबह करीब 6 बजे अपने खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चलाने गए थे। मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे, जहां अर्जुन बेसुध पड़े मिले और तार टूटा हुआ था। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।