logo

बेमौसम बारिश से खिले किसानो के चेहरे, लहसुन और गेहूं की फसल को मिली संजीवनी बुटी तो वही अफीम की फसल के लिए इस रोग की हो सकती आशंका, बारिश से रबी की फसल को होगा फायदा।

क्षेत्र में रविवार रात से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। नीमच जिले के कई गांवों में झमाझम वर्षा से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे चना, गेहूं, लहसुन और चिया सीड जैसी रबी फसलों को भरपूर लाभ मिला है। किसानों का कहना है कि चना फसल को पानी की सख्त जरूरत थी। इस बारिश से उसकी बढ़वार में तेजी आने की उम्मीद है। वहीं, लहसुन और गेहूं की बुवाई के लिए भी यह वर्षा वरदान साबित हो रही है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अधिक नमी से अफीम की फसल में पीलिया रोग (येलो डिजीज) फैलने की आशंका है। विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार छिड़काव करने की सलाह दी है। कुल मिलाकर, इस बेमौसम बारिश ने किसानों को राहत और नई उम्मीदें दी हैं। रबी सीजन की प्रमुख फसलों को इससे मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Top