logo

शा.उ.मा.वि. जाट के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कर कौशल ज्ञान की जानकारी ली टाटा पावर सोलर प्लांट पाड़लिया (रतनगढ) मे शिक्षकों के साथ पहुंचे विद्यार्थी

जाट - नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट के आईटी/आईटीईएस और कृषि ट्रेड के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण हेतु टाटा पॉवर सोलर प्लांट पाड़लिया रतनगढ़ ले जाया गया। जहां पर विद्यार्थियों ने सूर्य की किरणों से विद्युत कैसे बनती है, तथा बैटरी, सोलर प्लांट, मेगावाट, किलोवॉट क्षमता के बारे में और विद्युत को डीसी से एसी में बदलने के बारे में सोलर में आईटी के प्रयोग ओर कृषि में सोलर का प्रयोग इत्यादि के बारे में टाटा पॉवर प्लांट के कर्मचारी, टेक्नीशियन, सुपरवाइजर आदि के द्वारा विभिन्न तरह की रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी देकर बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया एवं उनका ज्ञान बढ़ाया। इस भ्रमण से सभी विद्यार्थी कौशल उन्नयन संबंधित ज्ञान अर्जित कर लाभान्वित हुए। इस औद्योगिक भ्रमण पर शाला के शिक्षक सुरेंद्र जाट, व्यावसायिक प्रशिक्षक दीपक कुमार पाटीदार, आशीष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Top