जावी - (दिलीप पाटीदार) शिक्षा में नवाचार की अग्रणी संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावी का माशिमं म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य मुकेश कुमार जैन ने बताया कि कक्षा 10 वीं (हाईस्कूल) में 53 विद्यार्थियों में से 49 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 04 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) में 38 विद्यार्थियों में से 34 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 04 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10 वीं में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान निकिता रामप्रसाद मीणा 94.4% और द्वितीय स्थान नीलू दशरथ मीणा 91.8% अंक प्राप्त किए।विद्यालय से कक्षा 12 वीं में श्रेष्ठतम अंकों से उत्तीर्ण छात्र, छात्राओं को म.प्र.शासन की योजना लेपटॉप अर्जित करने वालों की संख्या 17 रही जिसमें 3 छात्र और 14 छात्राएं सम्मिलित है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में म.प्र. शासन की योजना अंतर्गत स्कूटी अर्जित करने में 3 संख्या रही जिसमें छात्राओं में कर्मा गोपाल मीणा 86.6%, मनीषा तोफान धनगर 86.6%, छात्र में बलवंत प्यारचंद खाती 84.2% ने सफलता का परचम लहराया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सभी विद्यार्थी, समर्पित प्राचार्य एवं शिक्षकगण को जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अभिभावकों ने शुभकामना दी। श्री जैन के अथक प्रयास एवं शिक्षकगणों के आपसी सामंजस्य, लगन, मेहनत और मार्गदर्शन से गतवर्ष भी परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा था इस वर्ष भी यह उपलब्धि हासिल की है ओर विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। उक्त जानकारी दिलीप पाटीदार जावी ने दी।