logo

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट की बोर्ड कक्षाओं का उत्कृष्ट परिणाम रहा

जाट - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं में प्रियाशी राजेश तेली ने 88.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीतांजलि सुरेश चंद्र धाकड़ ने 85.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पूजा गोपाल गुजर ने 81% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। शासन की स्कूटी योजना के अंतर्गत प्रियाशी तेली एवं मनीष धाकड़ स्कूटी के लिए पात्र घोषित हुए हैं, जिससे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। वहीं कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लोकेश ने 80%, साकरीन ने 78%, निलोफ़र एवं रीतिका ने 77.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल सूर्यवंशी एवं स्टाफ सदस्य सुरेंद्र कुमार जाट, ओम प्रकाश पटवा, गजेंद्र कुमार सालवी, गिरिजा सोनी, नागेश्वर पाटीदार, मोहनी गहलोत, दयाशंकर कुमावत एवं संजयनाथ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Top