logo

सरवानिया महाराज निवासी श्रीमती कमली बाई का निधन, परिवार में शौक की लहर, अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे

सरवानिया महाराज - नगर के वार्ड नंबर 1, हाई सेकेंडरी स्कूल के पास निवासी स्व. प्रभुलाल जी की धर्मपत्नी, किशोर एवं दिनेश की माताजी तथा दीपेश, अंशुल, कुलदीप, सचिन एवं यश की दादीजी श्रीमती कमली बाई का कल सोमवार 2 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया, श्रीमती कमली बाई लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों सहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 3 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे निजी निवास नई आबादी से पुराने मुक्ति धाम के लिए निकाली जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Top