सरवानिया महाराज - नगर के वार्ड नंबर 04 हरिया भेरू चौक के समीप निवासी श्री नंदलाल जी भोई सज्जनवार (75 वर्ष) का सोमवार रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही नगर में फैली, परिवार, समाज और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय लालूजी भोई के पुत्र एवं रमेश, हीरालाल, भागीरथ, वजेराम, मदनलाल, चुनीलाल, मोतीलाल, सुरेश भोई के बड़े भाई, भेरूलाल, मुकेश, रघुनाथ के बड़े पापा एवं हेमराज, मांगीलाल के पिताजी श्री नंदलाल जी भोई अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। वे सभी के साथ आत्मीयता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के लिए जाने जाते थे। परिवार एवं समाज में उनका विशेष आदर और सम्मान का स्थान था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज ने भी एक सज्जन, सरल और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके शांत स्वभाव और सहज व्यवहार को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 10 फरवरी 2026, मंगलवार प्रातः 11 बजे उनके निवास स्थान से लासूर-धामनिया चौराहा स्थित श्री काल भैरव मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां विधिवत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उक्त जानकारी राहुल भोई द्वारा दी गई।