logo

स्व. रामलाल जी बैरवा की स्मृति में लगेगा विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी।

निम्बाहेड़ा 14 फ़रवरी। चित्तौड़गढ़ जिले के ग्राम नेगड़िया कला में आगामी 28 फरवरी को सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिलेगी। राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल स्वर्गीय रामलाल जी बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति में उनके पुत्र सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सूरज कुमार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति चित्तौड़गढ़ की प्रशासनिक अनुमति एवं जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

*परोपकार की राह: पुत्र ने निभाया पिता का संकल्प*

सामाजिक सरोकार की इस मुहिम के प्रेरक एएसआई सूरज कुमार ने बताया कि यह शिविर उनके पिता की स्मृति को समर्पित है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आँखों की बीमारियों से ग्रसित उन लोगों तक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा पहुँचाना है, जो आर्थिक अभाव के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते।

*शिविर की मुख्य विशेषताएँ और सुविधाएँ*

1. शिविर केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मरीजों को पूर्ण उपचार प्रदान किया जाएगा।

2. निःशुल्क परीक्षण: नजर, चश्मा, कालापानी, मोतियाबिंद, नासूर और पर्दे की बीमारियों की गहन जाँच।

3. मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण: मोतियाबिंद से ग्रसित पात्र मरीजों के ऑपरेशन गोमाबाई नेत्रालय, नीमच में आधुनिक तकनीक (लेंस प्रत्यारोपण सहित) से पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे।

4. आवास एवं भोजन: ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के लिए नीमच अस्पताल में रहने, चाय, नाश्ता और भोजन की उत्तम व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

5. परिवहन सुविधा: मरीजों को शिविर स्थल से अस्पताल ले जाने और वापस लाने हेतु निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

6. वितरण शिविर के दौरान आवश्यक दवाइयां, काले चश्मे और नजदीक के चश्मे भी मुफ्त प्रदान किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण सूचना एवं समय---

दिनांक: 28 फरवरी 2026, शनिवार समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्थान: रामजी बैरवा फार्म हाउस, नेगड़िया कला (बस्सी-भीलवाड़ा रोड पर 3 कि.मी.)

आयोजकों की अपील साथ लाएं आवश्यक दस्तावेज आयोजक मंडल (निवेदक) एएसआई सूरज कुमार एवं समस्त ग्रामवासी नेगड़िया कला ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। मरीजों को सूचित किया गया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड और जन-आधार कार्ड की प्रति तथा अपना मोबाइल नंबर अवश्य लाएं ताकि पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।

संपर्क एवं सहायता

किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या अग्रिम पूछताछ के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

मुख्य आयोजक: 9829802499

गोमाबाई नेत्रालय हेल्पलाइन: 07423-220122, 9039092861

सहयोगी टीम: सी.पी. नामभरानी (9829771715), गोपाल सिंह (9928376778), दिनेश भोई (9024039297) सहित अन्य सदस्य।

"नेत्रदान - महादान" के इस पावन संकल्प में सहभागी बनकर अंधेरे से जूझते जीवन में रोशनी की किरण भरें।

Top