सरवानिया महाराज - नगर के वार्ड नंबर 09 निवासी श्रीमती इंदिरा बाई बैरागी का आज 17 फरवरी 2026 को शतायु पूर्ण कर आकस्मिक निधन हो गया, आप स्वर्गीय भगवानदास जी बैरागी की धर्मपत्नी, एवं स्व. बाबूदास जी, मदनदास जी, स्व. गोवर्धनदास जी बैरागी की पूज्य माताजी एवं किशोरदास, अरविंददास, अशोकदास, विक्रमदास एवं ललितदास बैरागी की पूज्य दादी माँ थी, श्रीमती इंदिरा बाई बैरागी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और धार्मिक प्रवृत्ति के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। वे सभी के साथ आत्मीयता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के लिए जाने जाते थे। परिवार एवं समाज में उनका विशेष आदर और सम्मान का स्थान था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज ने भी एक सज्जन, सरल और स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके शांत स्वभाव और सहज व्यवहार को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। आपकी अंतिम यात्रा (चक-डोल) आज दिनांक 17 फरवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 03 बजे उनके निवास स्थान से प्रस्थान करेगी, जो नीमच सिंगोली रोड स्थित काल भैरव मुक्तिधाम पर ले जाई जावेगी, जहां विधिवत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।