नौरोजाबाद - कोल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन SECL के सेवानिवृत स्टाफ/कर्मचारी एसोसिएशन, जोहिला क्षेत्र नौरोजाबाद द्वारा 21 फरवरी 2026, शनिवार को श्रीगुरुद्वारा परिसर कायलिय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में पेंशन, सीएमपीएफ तथा उनसे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में बिलासपुर मुख्यालय से अध्यक्ष सुवोध कुमार श्रीवास्तव, भूतपूर्व महाप्रबंधक सहित श्री एस.पी. पटनायक, श्री निरंजन कुमार जैन एवं श्री राजेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एसोसिएशन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपील की है कि यदि उनकी पेंशन या सीएमपीएफ संबंधी कोई समस्या लंबित है तो वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया शुरू की जा सके। संस्था ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों तक यह सूचना पहुंचाने का आग्रह किया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस बैठक का लाभ उठा सकें।