नीमच। ग्राम बिजलवास बामनिया में NSS के सात दिवसीय संस्थागत स्तरीय आवासीय शिविर आयोजित किया गया। 20 फ़रवरी से 26 फ़रवरी तक संचालित शिविर का उद्घाटन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत मिश्रा, गाँव के सरपंच श्रीमती अनिता भील, जनपद उपाध्यक्ष श्री महेश नागदा, जिला संगठक प्रोफ़ेसर आशीष सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व विवेकानंद जी के चरणों में माल्यार्पण कर किया गया। NSS की स्वयं सेविका कुमकुम पाटीदार ने कुमकुम टिका कर अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर राकेश कुमार कस्वां ने स्वागत उद्बोधन व कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गाँव के सरपंच श्रीमती अनिता भील, जनपद उपाध्यक्ष श्री महेश नागदा व श्री चतुर्भुज नागदा ने शिविर के लिए ग्राम चयन करने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शिविर में पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया। जिला संगठक प्रो आशीष सोनी ने NSS शिविर में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा करते हुए गाँव की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुसार कार्य चयन करने की बात कही। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रशांत मिश्रा NSS के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा NSS शिविर बौद्धिक व शारीरिक विकास के साथ साथ अनुशासन सिखाता है व साथ ही सभी स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया। उद्घाटन में अतिथियों द्वारा शिविर दर्पण का विमोचन किया गया अंत मैं डॉक्टर चंचल जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।