logo

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम आज दोपहर 01 बजे जावद मे, जिलेभर के पत्रकार होगे एकत्रित

नीमच - मध्यप्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई का वर्ष 2026 के परिचय पत्र कार्ड वितरण का कार्यक्रम आज जावद के श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन खोर दरवाजे में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला महासचिव कैलाश राठौर जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी ओर जावद तहसील अध्यक्ष कोमल दास बैरागी ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन संभागीय अध्यक्ष डाक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनुरुद्ध माधव मारू, जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, जावद एसडीएम प्रीति संघवी, एसडीओपी राठौर, थाना प्रभारी जावद सहित अनेक गणमान्य लोगों के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न होगा, जावद तहसील अध्यक्ष कोमल जी ने बताया कि संगठन के कार्ड वितरण कार्यक्रम में जिले भर के पत्रकारों का आगमन रविवार को जावद मे होगा।

Top