logo

रामपुरा मे कहार भोई समाज के युवक का सीआरपीएफ में चयन समूचे अंचल में जश्न का माहौल परिजनों ने दी भव्य विदाई

रामपुरा - नीमच जिले के रामपुरा तहसील मुख्यालय पर कहार भोई समाज एक युवक का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में चयन हुआ है। यह खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों और समाज जनो इष्ट मित्रो में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर वासियों ने इसे पूरे नगर की उपलब्धि बताया और युवक को बधाई देने के लिए लोग उमड़ पड़े। *CRPF मे चयनित बंटी रेकवाल पिता चुन्नीलाल जी रेकवाल कहार भोई ने अपने माता पिता ओर अपने गुरु ओर समाज का भी नाम रोशन किया है।* *बंटी ने पिछले 2 साल से रामपुरा नगर में चल रही मिशन सक्सेस कोचिंग पर तैयारी कर रहा था जिसका संचालन विशाल मौर्य कहार भोई करते है जिन्होंने पहले भी रामपुरा नगर के अनेक बच्चों को भारतीय सेना ओर पुलिस में चयनित करवाया है।* युवक को ट्रेनिंग के लिए रवाना करने से पहले गांव में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, बुजुर्गों ने युवक को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। युवाओं ने फूलमालाओं से उसका स्वागत किया। मिशन सक्सेस कोचिंग के संचालक विशाल मौर्य ने जानकारी देते हुए बने बताया कि सीआरपीएफ में चयन के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। युवक की इस सफलता ने नगर के अन्य युवाओं को भी देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर देशभक्ति के नारे भी लगाए गए एवं युवक को फूल मालाओं से सम्मानित कर ट्रेनिंग के लिए विदाई दी गई।

Top