*सिंगोली -* मध्यप्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई का वर्ष 2026 के परिचय पत्र कार्ड वितरण का कार्यक्रम दिनांक 22 फरवरी को जावद के श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन खोर दरवाजे पर समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने की वही मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के रतलाम संभागीय अध्यक्ष डाक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा, क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरुमल गुर्जर, नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष श्याम गूर्जर, समाजसेवी विजय मुच्छाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी, महासचिव कैलाश राठौर, प्रकाश बंसल उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां शारदा की पूजा अर्चना के साथ की गई। मिलन समारोह ओर कार्ड वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हरीश शर्मा विमल जैन गोपाल दास बैरागी महेश जैन, युगल बैरागी, सतीश व्यास हेमंत शर्मा ने पत्रकार हितों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने सरकार के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के समक्ष पत्रकार हितों की प्रमुख मार्गों को लेकर बात रखी जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू हो, जिले में पत्रकार भवन के भूमि आवंटित हो पत्रकारो के लिए कार्यशाला आयोजित हो तथा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पत्रकारो को पुरा सम्मान मिले जैसे विषय रखे गये। कार्यक्रम में बोलते हुए संभागीय अध्यक्ष डाक्टर प्रीतिपाल सिंह राणा ने कहा कि हमे हमारे सम्मान के लिए सकारात्मक सही सटीक पत्रकारिता करना चाहिए ना कि चाटुकारिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि पत्रकार सरकार प्रशासन ओर समाज के बीच तीसरी आंख की तरह काम करता है। हम राजनीति के क्षेत्र में काम करते हैं हमे भी अनेक बार पत्रकार साथियों से नये नये विजन मिलते हैं ओर हम उन पर काम करते हैं। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने पत्रकार सुरक्षा कानून पत्रकार भवन के लिए पत्रकारों की आवाज बनकर बात करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। आज सम्पन्न हुए कार्ड वितरण कार्यक्रम में जिले नीमच,जावद, मनासा, रामपुरा,जीरन, सिंगोली तहसील सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश मोनु मोदी ने किया ओर आभार चैन सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया। समारोह के ठीक पश्चात सभी का भोजन कार्यक्रम स्थल पर ही हुआ।