झांतला - धार्मिक नगरी झांतला के लिए ऐतिहासिक क्षण अणुव्रत से महाव्रत कि ओर अग्रसर गृह संयमी की भव्य संयम पथ प्रभावना फेरी बघेरवाल दिगम्बर जैन समाज मेवाड़ प्रान्त की जिनधर्म नगरी झांतला के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि झांतला के धर्म गौरव नगर गौरव एवं वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर ज़ी महामुनिराज के परम भक्त पं. श्री लादुलाल ज़ी जैन ( धनोप्या ) की भव्य जैनेश्वरी दीक्षा दिनांक 26 फरवरी 2026 को अतिशय तीर्थ क्षेत्र *पद्मप्रभु जी बाड़ा* मे वात्सल्य वारिधि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य व आशीर्वाद से संपन्न होने जा रही है जिसके उपलक्ष्य मे भव्य गोद भराई व बिंदोली कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत झांतला* मे भी 24 फरवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्री जैन की बिदोली में झांतला सहित आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो लोग भाग लेंगे।