उमरिया - नौरोजाबाद स्थित गुरुद्वारा परिसर में दिनांक 21 फरवरी 2026 को कोल माइंस पेंशनर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जैसे पेंशन विसंगतियां, चिकित्सा सुविधाएं, आवास संबंधी समस्याएं तथा अन्य आवश्यक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव, एस.पी. पटनायक, पी.टी. राव, निरंजन कुमार जैन एवं रूपराम जी ने पेंशनरों को उनके अधिकारों, योजनाओं और समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक का आयोजन पेंशनर एसोसिएशन के एरिया अध्यक्ष जसवंत सिंह सिद्धू के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान डॉ. बंजारे, मोहन सिंह, साबिर खान, राधाकृष्ण मिश्रा, मलय मुखर्जी, परचेता, अशोक मिश्रा, अंगत मिश्रा, इम्तियाज हसन, महमूद हसन, सुरेश सिंह, सुधीर विनायक तथा धनीराम सहित बड़ी संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कई नए लोगों ने एसोसिएशन की सदस्यता भी ग्रहण की।