logo

ख़बर का असर: डीकैन में उपभोक्ता के घर लौटी बिजली , ग्रीड आपरेटर ने दिया स्पष्टीकरण

डीकैन - (संजय जैन) विद्युत विभाग के डीकैन में सुरक्षा नियमों की अनदेखी से जुड़ी ख़बर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है। पिछले 5 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर उपभोक्ता कारुलाल मांगीलाल पाटीदार के घर की विद्युत आपूर्ति अंततः बहाल कर दी गई है। क्या था मामला? विगत दिनों बस स्टैंड क्षेत्र में एक विद्युत खराबी सुधारने के दौरान ग्रिड ऑपरेटर गोपाल सेन द्वारा लाइनमैन को 'परमिट' (सुरक्षा के लिए बिजली बंद करना) देने से इनकार करने का मामला सामने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आउटसोर्स कर्मचारी चालू लाइन पर काम करने को मजबूर थे, जिससे जान का जोखिम बना हुआ था। सुपरवाइजर के समन्वय की कमी के चलते पीड़ित उपभोक्ता पांच दिनों से परेशान था। अधिकारियों की सक्रियता और समाधान समाचार के माध्यम से मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही विभाग में हलचल मच गई। आनन-फानन में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य पूर्ण कराया गया। उपभोक्ता को राहत: कारुलाल पाटीदार के घर की बिजली सुचारू कर दी गई है। ऑपरेटर का स्पष्टीकरण: ग्रिड ऑपरेटर गोपाल सेन ने अपने स्पष्टीकरण में बताया की विभाग द्वारा निर्देशित आदेश के अनुसार यदि ग्यारह हजार लाईन पर मेंटनेंस कार्य चलाया जाता है तो लाईन बंद का परमिट जारी किया जाता है। संबंधित पोल पर लाईन कार्य के लिए डि पी से डीये उतार कर मेन सप्लाई बंद कर पोल पर लाईन ठीक कर सकते हैं। इसके लिए पुरे क्षेत्र की विधुत सप्लाई बंद नहीं कर सकते। सुरक्षा सर्वोपरि क्षेत्र के आउटसोर्स कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, हालांकि उनका कहना है कि फील्ड में काम करते समय तकनीकी समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होना चाहिए ताकि भविष्य में किसी 'हादसे' की नौबत न आए।

Top