logo

पत्रकार समाज का दर्पण होता है - विमल जैन, सरवानिया - मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

सरवानिया महाराज - पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रहरी की भूमिका निभाते हैं। पत्रकार अपनी कलम से निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से जनता को शिक्षित, जागरूक और सतर्क रखते हैं। आज सरवानिया मोरवन प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन आंचलिक पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। पत्रकारों को वर्तमान परिस्थितियों का आकलन कर अपनी लेखनी का सही उपयोग कर जरूरतमंदों को उनका हक और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये सतत अग्रसर रहना चाहिये। उक्त विचार देवनारायण मन्दिर के सामने सरवानिया महाराज में एक निजी रिसोर्ट में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन मोरवन ने व्यक्त किए। बैठक में निवर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष दिनेश वीरवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार को अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दिखाने का कार्य करना चाहिये जनहित के मुद्दों को उठाकर आमजन के राहत के लिये प्रयास करना चाहिये। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बृजगोपाल पाटीदार जनकपुर ने सम्बोधित करते हुए सभी पत्रकारों से अनुरोध किया की अपनी लेखनी में इतना प्रभाव रहना चाहिये कि आमजन अपने लेख का इंतजार करें। आंचलिक प्रेस क्लब के गठन से आपस में संगठनात्मक भाई चारे का विकास होता है। ततपश्चात सरवानिया - मोरवन नवीन प्रेस क्लब कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुई। ततपश्चात मार्गदर्शक संरक्षकों विमल जैन मोरवन, ब्रजगोपाल पाटीदार जनकपुर, दिनेश वीरवाल सरवानिया महाराज, जगदीश तिवारी एवं कमलेश जैन सरवानिया मोरवन ने सर्वसहमति से नवीन प्रेस क्लब की कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष आशीष बैरागी मोरवन, उपाध्यक्ष प्रकाश योगी सरवानिया महाराज, सचिव बबलु माली सरवानिया महाराज, संयुक्त सचिव तिलकराज जैन मोरवन, कोषाध्यक्ष अनिल लक्षकार सरवानिया महाराज, मीडिया प्रभारी दिलीप पाटीदार जावी को चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में मनोहरदास बैरागी बराड़ा, अंकित जैन मोड़ी, हेमंत थोरेचा दड़ौली, रामनारायण राठौर मोरवन, शंभूलाल धनगर जावी को मनोनीत किया गया। सर्वसहमति से मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकार साथियों ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। कार्यकारिणी गठन में विशेष रूप से दिनेश अहीर, राजकुमार जैन, भेरूलाल पाटीदार, गोपाल शर्मा, कालूराम पाल, मोहनलाल राठौर उपस्थित रहें। सभी पत्रकार साथियों का स्नेहभोज नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष अनिल लक्षकार द्वारा कराया गया। बैठक की कार्यवाही का संचालन संजय नागोरी एवं आभार प्रकाश योगी ने माना।

Top