नीमच। आज दिनांक 10 मार्च 2026 वार मंगलवार को साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ,फाइट ऑफ नाइट(MMA)के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मेधावी बालिकाएं एवं महिलाओं का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन साक्षी फाउंडेशन के कार्यालय पर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावद परियोजना अधिकारी आभा पाटीदार ,नीमच शहर परियोजना अधिकारी दीपिका नामदेव ,ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय नीमच वर्षा काछवाल ,समाजसेवीका संगीता जारौली, विक्रम हॉस्पिटल डॉक्टर मर्लिन मैथ्यू ,समाजसेविका उषा अग्रवाल ,समाजसेविका लक्ष्मी प्रमाणि ,साक्षी फाउंडेशन नीमच के अध्यक्ष संतोष चोपड़ा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन एक नई पहल के साथ तुलसी एवं फलदार पौधे से सम्मान किया गया अतिथियों के हाथों से कार्यक्रम में राज्य स्त्री फुटबॉल चैंपियनशिप विजेता गर्ल्स कॉलेज नीमच की मेधावी छात्राओं का स्वागत किया गया इसी दौरान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता विजेता मेधावी बालिकाओं का भव्य स्वागत किया गया एवं स्वागत के दौरान मेधावी बालिकाओं एवं समाजसेवी महिलाओं का स्वागत प्रशंसा पत्र एवं स्कूल बैग के साथ किया गया कार्यक्रम के दौरान साक्षी फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष चोपड़ा द्वारा फाउंडेशन के कार्य उद्देश्य विस्तृत रूप में बताए गए इसी दौरान फाइट ऑफ नाइट के कोच आशीष चौहान द्वारा किस प्रकार बालिकाओं महिलाओं को अपनी स्वयं की रक्षा करनी चाहिए की जानकारी दी गई कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता जारौली द्वारा किया गया आभार फाउंडेशन के सचिव विनोद कुमार ईरवार द्वारा व्यक्त किया गया । इसी दौरान बताया गया कि संस्था द्वारा गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा सेंटर का कार्य निरंतर जारी रहेगा।