जावद - जावद के समीप ग्राम उम्मेदपुरा से होकर राजस्थान जाने वाले मार्ग की सडक खराब होने से मेढकी घाट पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए वही खराब सडक को लेकर ग्रामीणों ने कई बार सम्बन्धित विभाग से सडक का नया निर्माण किये जाने की मांग की गई बाद इसके मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास नीमच के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बुधवार को खराब सडक पर हो रहे गड्डो को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया लेकिन इसमें घटिया साम्रगी का उपयोग कर दुरुस्त करने का स्थानीय ग्रामीणों निवासियों ने कड़ा विरोध किया है। वही मौके पर ग्राम उम्मेदपुरा सरपंच मनीष धाकड़ ने भी पहुंचकर सम्बन्धित विभाग से अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क के वापस से र्निर्माण की मांग की है, क्योंकि नव-निर्मित दुरुस्त साम्रगी को हाथ से रगड़ने पर ही उखड़ रहा है। सरपंच मनीष धाकड़ का कहना कि उम्मेदपूरा से होकर मेढ़की घाट क्षेत्र में टूटी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का डर बना रहता है जबकि की टूटी सडक से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए ऐसे में टूटी सड़क पर पेचवर्क कोई उपाय नहीं है, इसलिए खराब सड़क पर केवल मरम्मत करने के खिलाफ ग्रामीणों निवासियों ने विरोध करते हुए नए सिरे से निर्माण की मांग की है। उन्होंने आरोप लगता है कि बिना सफाई और तकनीकी मानकों के की जा रही घटिया मरम्मत से सरकारी धन बर्बाद हो रहा है और सड़क कुछ ही दिनों में फिर से टूट जाती हैं। वही इस मामले में विभाग सहायक प्रबंधक मनोज उपाध्याय ने बताया की खराब सडक को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया ओर सडक के नवीनीकरण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्थानीय सरपंच सहित रघुनाथ सिंह पंवार, प्रकाश माली धर्मचंद माली, फारुख हुसैन सहित कई ग्रामीणजनों ने एक जुट हो कर घटिया पैच वर्क कार्य को बंद करवा कर अति शीघ्र नया रोड बनवाने की मांग की ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर लगाम लग सके अब देखना है प्रशासन इसकी कब सुद लेता है।