रामपुरा - सकल लखेरा पंच रामपुरा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 15 मार्च 2026 रविवार को स्थानीय लखेरा समाज मंदिर चैना माता कुशला माता मंदिर परिसर नाका नंबर दो पर संपन्न हुई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, इस अवसर पर मध्य प्रदेश एवं राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों के विभिन्न शहरों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। "सकल लखेरा पंच रामपुरा के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए"- जिसमे मुख्य संरक्षक पद पर लीलाकृष्ण सोलंकी नव निर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र केथुनिया (रामपुरा) महामंत्री श्री मनीष भाटी (मनासा) कोषाध्यक्ष श्री आकाश भाटी (आतरी माता) निर्वाचित हुए कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से 300 से अधिक समाजबंधुओं में शिरकत करी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोतीलाल जी ने समस्त पदाधिकारीयो से कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी पूरी टीम सभी के मार्गदर्शन और नवनिर्वाचित टीम के कुशल नेतृत्व में समाज एकता के सूत्र में बंधकर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दुर्गेश जी लखेरा चित्तौड़ द्वारा किया गया।