नीमच - पुरी जावद तहसील की जनता का रंग तेरस पर्व का त्यौहार एक महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है, धुलेटी, रंगपंचमी, सप्तमी के दिन यहां पर 90% क्षेत्र में होली नहीं खेली जाती और वर्षों से हमारे यहां जिला कलेक्टर महोदय द्वारा रंग तेरस पर्व को आम जनता की इसी भावनाओं को देखते हुए इस पर्व के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता रहा है, किंतु बड़ी हैरत की बात है कि इतने बड़े त्यौहार की इस वर्ष आज 16 मार्च सोमवार सायं काल 5:00 बजे तक कोई सूचना जन हित मे जारी नही की गयी, या तो प्रशासन जनता की भावनाओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है, या फिर अपनी मनमर्जी से स्थानीय अवकाश घोषित करके वर्षों पुरानी प्राचीन परंपरा जिस पर स्थानीय प्रशासन संज्ञान लेकर रंग तेरस पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित करता हुआ आया है। इस बार अभी तक नहीं किया जबकि रंग तेरस का पर्व क्षेत्र के किसान, व्यापारी, युवावर्ग, मातृशक्ति सभी कर्मचारी बंधु और समाज जन वृहद स्तर पर मनाते हुए आए हैं, और कल 17 मार्च है मंगलवार के दिन रंगतेरस का त्यौहार है ऐसे में क्षेत्र की जनता प्रशासन से मांग करती है कि अति शीघ्र ही जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त रंग तेरस पर्व पर तत्काल स्थानीय अवकाश घोषित करें प्रशासन को चाहिए कि जनता की भावनाओं को समझते हुए तत्काल प्रभाव से माननीय जिलाधीश महोदय अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए रंग तेरस पर्व के दिन को अपने विशेषाधिकारों का उपयोग करते हुए अवकाश घोषित करें। जबकि माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा गत वर्ष भी रंग तेरस पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। जिला कलेक्टर महोदय नीमच द्वारा गत वर्ष रंग तेरस पर्व पर घोषित किए गए स्थानीय अवकाश के आदेश की प्रतिलिपि भी साथ ही है।