logo

पूजा के बीच मधुमक्खियों का हमला, प्राचीन गुप्तकेदारेश्वर महादेव में मचा हड़कंप

रामपुरा - मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा के नजदीक स्थित घन गौर जंगलों के बीच गुप्त स्थान अति प्राचीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला इतना अचानक हुआ कि मंदिर परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि उस समय श्रद्धालु भगवान महादेव का अभिषेक कर रहे थे, तभी मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। घायलों में मंदिर के सेवादार भारत भूषण पंजाबी, सीमांत व्यास, गोवर्धन शर्मा और कुकड़ेश्वर निवासी अशोक जोशी शामिल हैं। सभी को मधुमक्खियों के दंश लगे हैं। घायलों को रामपुरा निवासी कमलाशंकर भोई ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से रामपुरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर अभिषेक चौहान ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल गोवर्धन शर्मा एवं अशोक जोशी को छुट्टी दे दी गई, जबकि भारत भूषण पंजाबी और सीमांत व्यास का इलाज अभी जारी है।

Top