logo

जावद में ज़हर मुक्त खेती की पहल, प्रशिक्षण शिविर में देसी गौ आधारित खेती पर जोर, गोरक्षा दल ने किया सम्मान

सरवानिया महाराज - शहर में विधायक ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा आयोजित ज़हर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में ‘कृषि ऋषि’ पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर ने देसी गौ आधारित खेती को अपनाने पर जोर देते हुए इसे किसानों के लिए लाभकारी और टिकाऊ बताया। डॉ. पालेकर ने अपने संबोधन में कहा कि एक देसी गौ माता के गोबर और गोमूत्र के उपयोग से 10 से 15 एकड़ भूमि पर शून्य लागत में भरपूर एवं विषमुक्त उत्पादन लिया जा सकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती को त्यागकर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया, जिससे मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में उनके विचारों से प्रभावित होकर गोरक्षा दल टीम ने डॉ. पालेकर एवं विधायक सकलेचा को गौ माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के पंपलेट वितरित कर जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। गोरक्षा दल द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, गोरक्षा दल जिला अध्यक्ष अंकित जोशी, जिला महासचिव रूपलाल पाटीदार, जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह राणावत, अर्जुन सिंह राणावत, मोहित माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में देसी गौ आधारित खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने का सशक्त संदेश दिया गया।

Top