logo

ठंडक भरी बारीक तेज गर्मी से खिरते संतरा फूलों को बचायेगा

जनकपुर - क्षेत्र में आज हुई बारिश यूं तो पूरे क्षेत्र में नहीं होकर कहीं कहीं कम ज्यादा हुई है। तथापि यह मिट्टी में गिलापन हो जाने से जुताई में आसानी होगी। बारीश से वातावरण में नमी आने से संतरा बगीचों में सर्दी में आने वाला फूल टिकने का प्रतिशत बढ़ेगा । पिछले दिनों मौसम में तेज गर्मी आने से संतरा गिरने का प्रतिशत अधिक रहा है। युवा किसान विनोद विंडोर ने चर्चा में बताया कि इस बरसात से खेतो में जहां फसल खड़ी है वहां आड़ी पड़ने, सुखला गिला होने व हारवेस्टिग के लिए इकट्ठा की गई फसल में नमी आने से किसानो को परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा । किसानों को आशा है इससे पहले हुई बरसात व ओले से संतरा फसल में भाव का जो भारी नुकसान उठाना पड़ा था और मार्च आखरी तक टूटने वाला संतरा मार्च फर्स्ट में ही असमय तुड़वाना पड़ा था। बाजार भाव में भी अन्य जगह की तुलना में १० से १५ रु प्रतिकिलो कम मिले थे उम्मीद है यदि इस बारिश से फल टीक जायेंगे तो शायद लाभ मिल जाए ।

Top