जावी - (दिलीप पाटीदार) शा.उ.मा.वि.जनशिक्षा केंद्र जावी संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय माध्यमिक विद्यालय जावी में प्रवेश उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम आमंत्रित अतिथि ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप पाटीदार जावी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्यामलाल धनगर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया ततपश्चात विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रानू मेड़तवाल ने स्कूल चलें अभियान अंतर्गत प्रवेश उत्सव एवं पाठ्यपुस्तक वितरण की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पाटीदार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिये विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है आप सभी को उन सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये आपको आपके गुरुजनों के सतत मार्गदर्शन की आवश्यकता है आप सभी विद्यालय के गुरुजनों के मार्गदर्शन में शतप्रतिशत परिणाम के लिये भी अथक प्रयास करेंगे आप सभी को मेरी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं। श्री धनगर ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत कक्षा 6 में नवीन प्रवेशित छात्र/छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गई और विद्यालय के कक्षा 7 व 8 में प्रोन्नत छात्र, छात्राओं को भी पुस्तकें वितरित की गई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती रानू मेड़तवाल ने किया और आभार शिक्षिका श्रीमती प्रेमलता सूर्यवंशी ने माना।