सरवानिया महाराज - नगर के वार्ड क्रमांक 09, सदर बाजार निवासी श्री रामलाल जी जाट का आज स्वर्गवास हो गया। आप पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुरेश जाट के पिताजी तथा विशाल एवं पीयूष के दादाजी थे। उनके निधन से परिवार सहित समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री जाट विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही समाजजन, रिश्तेदार एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय श्री रामलाल जाट धार्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ अत्यंत सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते थे। स्व. श्री जाट की अंतिम यात्रा उनके निज निवास सदर बाजार से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगी जो नीमच सिंगोली रोड स्थित श्री काल भैरव मुक्ति धाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।