logo

खेत में रखे चारे के ढेर में लगी भीषण आग दमकल विभाग ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

डीकैन - (संजय जैन) नगर परिषद डीकैन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक खेत में आज भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार (9 अप्रैल) को किसान बंटी पाटीदार के खेत में रखे 'सुकला' (चारे) के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 20 ट्राली चारा जलकर खाक होने की स्थिति में पहुँच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची दमकल घटना की सूचना तत्काल जागरूक नागरिक बंशी तिवारी द्वारा नगर परिषद को दी गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद डीकैन की फायर ब्रिगेड वाहन तत्परता के साथ मौके पर पहुँचा। फायर चालक बगदीराम माली और सहायक लालाराम पाटीदार ने अदम्य साहस दिखाते हुए मोर्चा संभाला। 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ बुझाने का कार्य लगातार जारी रहा। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 4 बजे के करीब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। समय रहते दमकल के पहुँचने से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास के खेतों को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और किसान ने नगर परिषद की टीम के त्वरित कार्य की सराहना की है।

Top