डीकैन/उज्जैन- (संजय जैन) भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के मध्य प्रदेश इकाई के संगठन विस्तार के तहत रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार श्री तुषार कोठारी को संभागीय अध्यक्ष (उज्जैन) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और पत्रकारों के हितों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को देखते हुए की गई है। वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति एआईजे के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश साहू द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह निर्णय प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बेनाडिक कपूर (नीमच) के प्रस्ताव, प्रदेश सचिव श्री मनीष जैन की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय समन्वयक श्री गजेन्द्र माहेश्वरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कल्याण जैन की सहमति से लिया गया है। संगठन ने श्री कोठारी से यह अपेक्षा की है कि वे उज्जैन संभाग में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जिसका कार्यकाल आगामी दो वर्षों तक रहेगा। श्री कोठारी की इस नई जिम्मेदारी पर इष्ट मित्रों, साथी पत्रकारों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। वर्तमान में श्री कोठारी 'ई-खबर टुडे' के संपादक के रूप में कार्यरत हैं और अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। श्री कोठारी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर उज्जैन संभागीय सचिव संजय जैन (डीकैन ) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। श्री जैन ने विश्वास जताया कि तुषार कोठारी जी के नेतृत्व में उज्जैन संभाग में संगठन को एक नई दिशा मिलेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उनके साथ ही क्षेत्र के अन्य पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने भी श्री कोठारी को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।