logo

सेवाभावी अबेकुंवर बाई पाटीदार के देहावसान से विंडोर परिवार में शोक की लहर

जनकपुर - विंडोर परिवार के वरिष्ठ रामप्रसादजी पाटीदार की धर्मपत्नी व शिवनारायणजी की भाभी सा , दिनेश (उज्जैन) , गणेश , मुकेश की बड़ी माताजी , ईश्वर सर की पूजनीय माताजी व इंजी. कृष्णा , जय प्रभात की दादीजी व हिमांशु की परदादी *अबेकुवर बाई* का आज स्वर्गवास उपरांत पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। मुक्ति धाम पर मुखाग्नि परिवार जन द्वारा दी गई। मुक्ति धाम पर आयोजित श्रद्धांजलि में श्री देवीलाल जी मुच्छारा पूर्व जिला अध्यक्ष पाटीदार समाज व बालमुकुंद जी पाटीदार शिक्षक (से.नि.)ने दिवंगत श्रीमती अबेकुंवर बाई की सरलता , खुशमिजाज , बच्चों की शिक्षा और परिवार को साथ लेकर चलने के स्वभाव का स्मरण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंत में दो मिनट का मोन रखकर प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने शरण में स्थान देने की कामना की गई।

Top