जाट - रतनगढ़ मे दो दीवसीय संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज का 726 वॉ जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे दिनांक 13 अप्रेल 2026 को यशनगर जाट मे निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सेन समाज जिलाध्यक्ष सुखलाल सेन के मुख्य आतिथ्य मे कार्यकृम संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व जिला सेन समाज द्वारा भगवान श्री राधाकृष्ण एवं संत शिरोमणी सेन जी महाराज की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।कार्यकृम मे आमंत्रित अतिथि मांगीलाल सेन मनासा जिला सेन समाज संरक्षक श्याम टांकवाल जिला सेन समाज संरक्षक सुखलाल सेन, सेन समाज जिलाध्यक्ष सोनू सेन कार्यकारी अध्यक्ष एवं सरपंच कनावटी करण टाक भादवामाता धर्मशाला अध्यक्ष रमन गहलोत सेन वाटिका अध्यक्ष विनोद सेन सामुहिक विवाह परिचय सम्मेलन अध्यक्ष मनोहर सेन जिला युवा कार्यवाहक अध्यक्ष लखन भाटी, जिला उपाध्यक्ष मुरली सेन सिंगोली तहसील अध्यक्ष,पारसमल सैन वरिष्ठ समाज सेवी सिंगोली राजेश सेन जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष शंभूलाल सैन, सैन समाज मंदिर जाट चौखला अध्यक्ष आदि का स्वागत यशनगर जाट कमेटी उपाध्यक्ष राकेश सेन, कोषाध्यक्ष भेरूलाल सेन, रतनगढ़ समाज सेवी शांतिलाल सेन, रूपेश सेन द्वारा दुपट्टा एवं साफा पहनाकर किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुखलाल सेन द्वारा अपने संबोधन के दौरान समाज के समस्त परिवारों को प्रत्येग क्षैत्र मे सैन जी महाराज का जन्मोत्सव मनाने का आह्वान किया गया तथा संत शिरोमणी सेन जी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।उद्भोदन की इसी कडी मे श्याम टाकवाल जिला सेन समाज संरक्षक, सोनू सेन कार्यकारी अध्यक्ष एवं सरपंच कनावटी, करण टाक भादवा माता धर्मशाला अध्यक्ष, रमन गहलोत सेन वाटिका अध्यक्ष, विनोद सेन सामुहिक विवाह परिचय सम्मेलन अध्यक्ष, लखन भाटी जिला उपाध्यक्ष आदि ने बताया कि, लगभग पांच सौ वर्ष पहले इस धरती पर एक महान संत सेन महाराज का अवतरण हुआ जिससे बांधवगढ़ की प्रसिद्धि और बढ़ गई। भक्तमाल के सुप्रसिद्ध टीकाकार प्रियदास के अनुसार संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्म विक्रम संवत 1557 में वैशाख कृष्ण-12 (द्वादशी), दिन रविवार को वृत योग तुला लग्न पूर्व भाद्रपक्ष को चन्दन्यायी के घर में हुआ। बचपन में इनका नाम नंदा रखा गया। नंदा बचपन से ही विनम्र, दयालु और ईश्वर में दृढ़ विश्वास रखते थे। सेन महाराज ने गृहस्थ जीवन के साथ-साथ भक्ति के मार्ग पर चलकर हमें यह संदेश दिया कि मनुष्य दृढ़ संकल्प करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहे तो भक्ति के कर्म पर अटूट विश्वास के साथ अपना जीवन उत्कृष्ट बना सकता है। तथा जिला सेन समाज ने रतनगढ़ क्षैत्र द्वारा मानव सेवा हेतु किये गये प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि, इस प्रकार के आयोजन सभी स्थानों पर होना चाहिये। 67 हितग्राहियों की हुई जॉच- समस्त सेन समाज द्वारा आयोजित शिविर मे मे लाभ मुनि चिकित्सायल मन्दसौर ख्याती प्राप्त नैत्र चिकित्सको द्वारा आधुनिक कम्प्युटराईज्ड मशीनों नैत्र संबंधित 67 रोगियों की जॉच की गई 17 मोतियाबिन्द एवं नैत्र लेंस पर जिल्ली संबंधित निःशुल्क आपरेशन हेतु चयन किया गया। दिनांक 14 अप्रेल 2026 को रतनगढ मे होगा भव्य आयोजन- समिति के अध्यक्ष राजेश सेन द्वारा बताया गया कि यशनगर जाट मे प्रातःकाल पूजा अर्चना के पश्चात रतनगढ़ मे दोपहर 03 बजे से संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज का भव्य चल समारोह निकाला जावेगा। जिसमे रथ, प्रसिद्ध ढौल, डी.जे. आदि के साथ समाजजन द्वारा श्री गोवर्धनाथ मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए मैला मैदान सामुदायिक भवन पर श्री सेन जी महाराज की महाआरती होगी। उक्त जानकारी देते हुए श्री सेन जी महाराज जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश सेन एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा समाज के सभी माताओं बहनों को अधिक से अधिक सश्ंख्या मे पधारकर, कार्यकृम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।