जीरन - हरवार क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर गौरव का क्षण सामने आया है। हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा एकता पिता मोहनलाल अहिरवार ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 88.4 हाई स्कूल हरवार में शीतल पिता मोहनलाल 10वी में 93%प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एकता की इस शानदार सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल बन गया। शिक्षकगण और सहपाठियों ने एकता को बधाई देते हुए उसकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एकता हमेशा से ही पढ़ाई में होनहार और अनुशासित छात्रा रही है। उसकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं एकता और शीतल के परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और बेटी को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। क्षेत्र के नागरिकों ने भी दोनों बहनों।की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।