सरवानिया महाराज - मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेक सिंह तोमर के निर्देशानुसार नीमच जिला कांग्रेस कमेटी जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री घीसालाल जाट ने श्री दिनेश वैद्य एडवोकेट सरवानिया महाराज को जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक जावद का अध्यक्ष नियुक्त किया है । श्री दिनेश वैद्य एडवोकेट पूर्व में अपर जिला लोक अभियोजक भी रह चुके हैं। श्री वैद्य के इस नियुक्ति पर अभिभाषक साथियो और ईष्ट मित्रो ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।