logo

पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम आयोजित

मोरवन - महिला एवं बाल विकास विभाग जिला नीमच के दिशा निर्देश पर दिनांक 09 अप्रैल से पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन भी प्रति केंद्र पर किया जा रहा है दिनांक 23 अप्रैल 2026 को मोरवन के केंद्र क्रमांक 05 पर पोषण पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती जहाँआरा मिर्जा ने सभी महिलाओं को समझाईश देकर बच्चों एवम बड़ों में पोषण आहार को उचित मात्रा तथा सही समय एवं सही तरीके से सेवन करने तथा 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की उचित देखभाल, उचित पोषण, सही मात्रा में देने के लिए विस्तार से समझाईश दी गई। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र की महिलाएं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाए उपस्थिति रही।

Top