जबलपुर - मानवता की सेवा और सामाजिक उत्थान को समर्पित सुप्रसिद्ध संस्था 'अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन' की नई शाखा अब संस्कारधानी जबलपुर में भी अपनी सेवाएँ विस्तार देगी। संस्था के संस्थापक, राष्ट्रसंत डॉ. मणिभद्रमुनीजी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उनके मार्गदर्शन में जबलपुर शाखा के गठन का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए स्थानीय सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्री मयूर सिंघवी को जबलपुर शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महत्वपूर्ण बिंदु: नियुक्ति:- अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हर्षकुमार मुनोत (हैदराबाद) द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। अधिकार:- नवनियुक्त अध्यक्ष मयूर सिंघवी को शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी (कार्यसमिति) गठित करने के पूर्ण अधिकार दिए गए हैं। घोषणा:- अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री अभय कोटेचा ने इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी साझा की। मानव समाज का उत्थान है मुख्य लक्ष्य- अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सँभालते ही श्री मयूर सिंघवी ने संकल्प दोहराया कि जबलपुर शाखा के माध्यम से समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों को गति दी जाएगी। राष्ट्रसंत डॉ. मणिभद्रमुनीजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और पीड़ित मानवता की सेवा करना संस्था की प्राथमिकता होगी। हर्ष की लहर- मयूर सिंघवी की इस नियुक्ति पर जबलपुर के समस्त जैन समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह विश्वास जताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में 'अंतरराष्ट्रीय मानवमीलन' संस्था जबलपुर में सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।