logo

जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद नीमच प्रशासन हुआ सख्त एसडीएम आंजना ने चचोर बालौदा चलने वाले स्टीमर सेवा पर लगाई तत्काल रोक

नीमच - अभी हाल ही मे हुए हृदय विदारक जबलपुर के बरगी डैम के क्रूज हादसे के बाद नीमच का जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है, इसी के चलते एसडीएम किरण आँजना ने चचौर से बालौदा के बीच संचालित स्टीमर सेवा को तत्काल रूप से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ज्ञात रहे की पिछले कई समय से प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि स्टीमर मैं क्षमता से अधिक यात्रियों और मोटरसाइकिलों को इधर से उधर ले जाया जा रहा, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है और इसके अलावा सुरक्षा के लिए यहाँ कोई पर्याप्त इंतजाम भी नहीं है इन सारी कमियों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है, अधिकारियों को कहना है कि आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिसका सख्ती के साथ पालन हो

Top