रामपुरा - (मुकेश राठौर) कृषि उपज उपमंडी रामपुरा में 3 मई 2026, रविवार को भव्य धार्मिक एवं विकासात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस अवसर पर “श्री संकट मोचन बालाजी नवनिर्मित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के साथ-साथ करीब 154.73 लाख रुपये की लागत से निर्मित उपमंडी शेड का लोकार्पण भी हुआ! कार्यक्रम की शुरुआत 1 मई से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ हुई , जिसमें कलश यात्रा, अभिषेक, हवन एवं विभिन्न पूजा विधियां लगातार 2 दिन तक चलती रही । आज 3 मई को मुख्य दिन प्राण प्रतिष्ठा, शिखर प्रतिष्ठा एवं शाम 5 बजे महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक किसान बंधु व्यापारी बंधु पत्रकार गण शामिल हुए! मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के आराध्य आध्यात्मिक गुरु बालमुकुंद जी उपाध्याय हर हर महादेव गुरुदेव एवं विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू की उपस्थिति रही । साथ ही जिला एवं मंडल स्तर भाजपा पदाधिकारी नगर परिषद के पार्षद गण सहित कई जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए । कार्यक्रम स्थल कृषि उपज उपमंडी प्रांगण रामपुरा रखा गया जहां शाम 4 बजे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके बाद बालाजी महाराज की महा आरती एवं महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु किसान बंधु नगर के नागरिकगण, माताएं बहने उपस्थित रही एवं महाप्रसाद का लाभ लिया।