सरवानिया महाराज - शहर के मिडिल स्कूल के पास स्थित वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्रीमती बसंती बाई पाल (सतोगीया) का सोमवार को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं समाजजनों में शोक की लहर फैल गई। श्रीमती बसंती बाई पाल प्रभुलाल जी पाल की धर्मपत्नी थीं। वे जगदीश, सूरज, लोकेन्द्र एवं भरत पाल की माताजी थीं, तथा राकेश, रवि, कालू, सत्यनारायण, ऋषभ एवं क्रिस की दादीजी थीं। श्रीमती बसंती बाई पाल धार्मिक प्रवृत्ति की सरल एवं मिलनसार महिला थीं। समाज एवं परिवार में उनका विशेष सम्मान था। उनकी अंतिम यात्रा आज सोमवार दोपहर 1:00 बजे निज निवास, वार्ड क्रमांक 15 मिडिल स्कूल के पास से प्रारंभ होकर प्राचीन मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।