डीकेन - (संजय जैन) केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन (डीकेन) ने समस्त देशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन ने कहा कि इन 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। "हर वर्ग के उत्थान से मजबूत हुई राष्ट्र की नींव"- श्री सेन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के हर वंचित वर्ग के उत्थान हेतु चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं आज राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला बनी हैं। अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना ही इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। देश का यह विकास रथ इसी तरह अविरल आगे बढ़ता रहेगा।