नीमच - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए" स्लोगन को सार्थक करने की दिशा में वन संरक्षक उज्जैन वृत्त श्री आलोक पाठक एवं वन मंडल अधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे के निर्देशन में जिले में *"हरित कवच" अभियान* की शुरुआत की गई। *मंत्री श्री शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण:* वन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। 1. *परिक्षेत्र रतनगढ़ के बीट पाटन* में क्षतिपूर्ति वनिकरण योजना अंतर्गत *एक साथ 1000 पौधे* रोपे गए। 2. *परिक्षेत्र जावद के बीट अठाना के कक्ष 31* में पावरग्रिड एवं KEC Ltd. के सहयोग से *300 पौधे* लगाए गए। 3. विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में *नक्षत्र वाटिका में गुगल एवं पीपल के पौधे* लगाकर *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में रेंजर श्री विपुल प्रभात, डिप्टी रेंजर चंपालाल गायरी, बापूलाल दायना, वन रक्षक भागेश्वर चंदेल, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र सिंह, कोमल चंद्रावत, नयन, मदन धनगर, सरदार सिंह आदि का सहयोग रहा। *5.62 लाख पौधारोपण का लक्ष्य:* वन उपवन मंडल अधिकारी श्री दशरथ अखंड ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष वन विभाग नीमच द्वारा *1774 हेक्टेयर भूमि पर 5.5 लाख पौधे लगाकर "हरित कवच"* तैयार किया जाएगा। इसकी शुरुआत आज पर्यावरण दिवस पर की गई। *21 जून तक "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में जिले में 5.62 लाख पौधे* रोपे जाने का लक्ष्य है। *"नवीकरणीय ऊर्जा का करें अधिक उपयोग": मंत्री शुक्ला* पौधारोपण के दौरान नवीन नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें प्रदूषण रहित नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। नीमच जिले में लगातार सौर ऊर्जा के विकास के लिए सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।*