logo

108 वर्षीय श्री भंवरलाल जी खाती पटेल का निधन अंचल में शोक की लहर...

नेवड - ( राकेश भारती) स्वर्गीय बसंतीलाल जी के पुज्य पिताजी, ईश्वरलाल के दादाजी सुशील के पडदादाजी श्री भंवरलाल जी खाती पटेल का शतायु पूर्ण कर 108 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आप सरल स्वभाव सामाजिक धार्मिक व्यक्तित्व के धनी थे, शवयात्रा नीजी निवास स्थान से निकाली गई एवं गांव के प्राचीन मुक्तिधाम पर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया, जहा सैकड़ो रिश्तेदारो एवं ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को प्रभु चरणों में स्थान प्रदान करने हेतु परमात्मा से प्रार्थना की। तथा परिवार पर हुए इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी ईश्वर से अनुनय विनय किया।

Top